Follow us on

Home » Uncategorized » सुदीक्षा श्रीमाली का प्रथम जन्मदिन हर्षोल्लास से मना, श्रीमाली समाज के गणमान्य रहे उपस्थित

सुदीक्षा श्रीमाली का प्रथम जन्मदिन हर्षोल्लास से मना, श्रीमाली समाज के गणमान्य रहे उपस्थित

Share this post:

वाराणसी/चंदौली। संयुक्त श्रीमाली सभा वाराणसी के जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली की पौत्री एवं सूरज श्रीमाली की सुपुत्री सुदीक्षा श्रीमाली का प्रथम जन्मदिवस समारोह चंदौली के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर योगेंद्र श्रीमाली के आवास पर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि मां शीतला की साधक पूनम श्रीमाली रहीं। संयुक्त श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर बच्ची का प्रथम जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुदीक्षा श्रीमाली के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। आयोजन में सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

समारोह में प्रमुख रूप से योगेंद्र श्रीमाली, मंजू श्रीमाली, स्वामीनाथ श्रीमाली, बेबी देवी, सुमन श्रीमाली, सुमनलता श्रीमाली, पूनम श्रीमाली, सुनील श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, विजय यादव (सोनू), कुनाल श्रीमाली, सूरज श्रीमाली, पवन श्रीमाली, जन्मेजय श्रीमाली, अंकिता श्रीमाली, शीतल श्रीमाली, दिव्यांश, संस्कार, नेहा, सेवंतिका, अवंतिका सहित अन्य जिलों से आए श्रीमाली महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x