Follow us on

Home » क्राइम » सिगरा पुलिस व एसओजी की बड़ी कामयाबी 17 लाख रुपये की आभूषण चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सिगरा पुलिस व एसओजी की बड़ी कामयाबी 17 लाख रुपये की आभूषण चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान में 17 लाख रुपये मूल्य की आभूषण चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 62 हजार रुपये नकद, 848 पीस सोने की नाक की कीलें (अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये) तथा दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपीपुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमण जाधव (42 वर्ष),प्रेम विश्वनाथ जाधव (22 वर्ष) निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। दोनों को वसुंधरा कॉलोनी, सिगरा क्षेत्र स्थित रेलवे के एक जर्जर खाली क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया। यह मामला थाना सिगरा में मुकदमा संख्या 0474/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराएं लगाई गई हैं। पीड़ित व्यापारी, जो सोने के गहनों की फेरी लगाकर बिक्री करता है, ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर 2025 को वह अपने स्टाफ और चालक के साथ नाक की कील बेचने प्रयागराज जा रहा था। आकाशवाणी तिराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के पास आकर यह कहकर रोका कि वाहन से मोबाइल गिर रहा है। जैसे ही चालक और स्टाफ मोबाइल देखने लगे, तभी दूसरे व्यक्ति ने चालाकी से गाड़ी से बैग निकाल लिया, बैग में 232 पत्तों में रखी 848 नाक की कीलें और कुछ लॉकेट थे। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सिगरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने आकाशवाणी तिराहे के पास एक वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चोरी का सामान उन्होंने अपने अन्य साथियों में बांट दिया था। आरोपियों ने बताया कि वे आगे और वारदात करने की नीयत से इलाके में रेकी कर रहे थे। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे। बरामदगी में ₹1,62,000 नकद,
848 पीस सोने की नाक की कील (अनुमानित कीमत ₹17 लाख) और 2 फर्जी आधार कार्ड इस सफल कार्रवाई में थाना सिगरा व एसओजी टीम के  प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उ0नि0 पंकज पाण्डेय, उ0नि0 मनोज चौहान, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी, उ0नि0 अभय गुप्ता, उ0नि0 गौरव सिंह, एसओजी से उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय, मुख्य आरक्षी संजय चौधरी, विनोद कुमार यादव, आरक्षी अवनीश पाण्डेय, सचिन मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी (सर्विलांस), मनीष बघेल, अखिलेश कुमार गिरी, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।आगे की कार्रवाई थाना सिगरा पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है, वहीं फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x