Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » सामाजिक न्याय व पिछड़े वर्ग की निर्णायक भागीदारी का संकल्प लेगी कांग्रेस: अशोक विश्वकर्मा

सामाजिक न्याय व पिछड़े वर्ग की निर्णायक भागीदारी का संकल्प लेगी कांग्रेस: अशोक विश्वकर्मा

Share this post:

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवाइजरी काउंसिल सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस 12 जनवरी से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा “परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम” की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान पूरे प्रदेश में एक वर्ष तक प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक संचालित होगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सामाजिक न्याय को मजबूत करना और पिछड़े वर्ग की राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान की शुरुआत 12 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय से होगी, इसी दिन वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मिशन मैन अनिल जयहिंद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कांग्रेस नेतृत्व का संदेश पहुंचाया जाएगा तथा युवाओं को यह बताया जाएगा कि किस प्रकार भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों में लगातार कटौती कर रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत बाजारों में नुक्कड़ नाटक, जनसभाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तन प्रतिज्ञा संवाद, पदयात्रा एवं मैराथन जैसे जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे। जिला और मंडल स्तर पर सम्मेलनों के माध्यम से पिछड़े वर्ग के साथ हो रही घटनाओं की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी गतिविधियों के माध्यम से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनमत तैयार किया जाएगा तथा भाजपा और आरएसएस की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों को उजागर कर जनता को जागरूक किया जाएगा।अभियान के समापन अवसर पर 12 जनवरी 2027 को प्रदेश स्तरीय “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x