प्रयागराज कमिश्नरेट के थाना सरायममरेज प्रभारी SHO अतुल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज 3 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना स्थानीय के मुकदमा संख्या 235/2025 धारा 137(2)/87 BNS में बाछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र संजय गौतम (उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद भोपतलपुर, थाना उत्तरांव, प्रयागराज) को सुबह 7:20 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे थाना सरायममरेज टीम ने अपनी कुशलता का परिचय दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया। यह घटना प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
Post Views: 35









