Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, विदेशी भाषा डिप्लोमा/संगीत प्रमाण-पत्रीय द्वितीय वर्ष एवं उच्चत्तर डिप्लोमा प्रवेश तिथि बढ़ी

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, विदेशी भाषा डिप्लोमा/संगीत प्रमाण-पत्रीय द्वितीय वर्ष एवं उच्चत्तर डिप्लोमा प्रवेश तिथि बढ़ी

Share this post:

वाराणसी। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित विदेशी भाषा डिप्लोमा द्वितीय वर्ष (फ्रेंच, जर्मन, रूसी, तिब्बती, स्पेनिश, नेपाली, अंग्रेजी) तथा उच्चत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। विभागाध्यक्ष के प्रस्ताव पर प्रवेश की अंतिम तिथि अब 17 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

इसी क्रम में साहित्य विभाग द्वारा संचालित संगीत प्रमाण-पत्रीय द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन पद्धति से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अभ्यर्थी पेमेण्ट गेटवे के माध्यम से शुल्क जमा कर प्रवेश आवेदन पत्र भर सकते हैं।

प्रवेश से संबंधित सभी आवश्यक निर्देश एवं आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssvvonline.in के “प्रवेश सत्र 2025-2026” विकल्प पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा प्रवेश निदर्शिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय का चयन करें।

प्रवेश शुल्क

संगीत प्रमाण-पत्रीय द्वितीय वर्ष – ₹1490/-

विदेशी भाषा डिप्लोमा द्वितीय वर्ष – ₹1590/-

उच्चत्तर डिप्लोमा – ₹1790/-

छात्रों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। यह सूचना छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो० शैलेश कुमार मिश्र द्वारा जारी की गई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x