वाराणसी। तहसील पिंडरा के पूर्व सहायक सचिव (प्रशासन) एवं आगामी चुनाव में ग्राम बिंदा से भावी प्रधान पद प्रत्याशी, समाजसेवी कृष्ण कुमार चौहान एडवोकेट ने रविवार को अपना 36वां जन्मदिन असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर मनाया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार चौहान ने कहा कि वे निरंतर जनहित और सामाजिक हित के कार्यों में संलग्न रहते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने सैकड़ों असहाय एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को साड़ियां भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़कर समाजहित में योगदान दें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
साड़ी वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्ण कुमार चौहान के साथ राजकुमार गुप्ता (राजू), अभिषेक अग्रहरी, किशन जायसवाल, रमेश विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










