हैलाकांडी, असम। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले समाजसेवक डॉ. राघब चंद्र नाथ ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपना 23वां रक्तदान किया। डॉ. नाथ ‘चलो कुछ नियारा करते हैं फाउंडेशन’, ‘एडुक्रिया ग्लोबल एसोसिएशन’, ‘द ह्यूमैनिज्म प्रेरणा टाइम्स ट्रस्ट’, ‘यूथक्रीया ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन’ एवं ‘सोशियोक्रीया ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन’ के संस्थापक हैं।
डॉ. राघब चंद्र नाथ ने वर्ष में चार बार रक्तदान करने का संकल्प लिया है और इसी क्रम में वे नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। उनका मानना है कि रक्तदान एक महान और पुण्य कार्य है, जिससे जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा संभव होती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की है।
डॉ. नाथ के इस निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और निरंतर सेवा उन्हें एक सच्चे समाजसेवक के रूप में स्थापित करती है।










