Follow us on

Home » आज फोकस में » सनातन हिंदू एकता शक्ति वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं आराधना सिंह राजपूत

सनातन हिंदू एकता शक्ति वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं आराधना सिंह राजपूत

Share this post:

वाराणसी। जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्षरत महिला समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बाबतपुर में समाजसेविका एवं महिला नेत्री आराधना सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिला समाज में व्याप्त विषमताओं, असमानताओं और ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सनातन हिंदू महिला सर्वसमाज को संगठित कर जागरूकता के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक चेतना का विस्तार किया जाएगा। महिला सर्वसमाज की गरिमा, अस्मिता एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर हर स्तर पर सार्थक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए करतल ध्वनि के बीच “सनातन हिंदू एकता शक्ति वाहिनी” के गठन की घोषणा की गई। महिला एवं सर्व हिंदू समाज के हितों की रक्षा के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरे उत्साह और जोश के साथ आराधना सिंह राजपूत को नवगठित संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने संगठन को सशक्त मंच बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x