Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सड़क सुरक्षा के लिए सख्ती: राजातालाब में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान

सड़क सुरक्षा के लिए सख्ती: राजातालाब में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान

Share this post:

वाराणसी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल के नेतृत्व में सोमवार को थाना राजातालाब क्षेत्र के कस्बा राजातालाब में सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों तथा सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके से अतिक्रमण हटवाया, संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए।

पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार सड़क का उपयोग किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा। गोमती ज़ोन में राष्ट्रीय एवं राज्य मार्ग होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में यदि कोई सड़क या नाले की पटरी पर अतिक्रमण करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चौकी इंचार्ज कस्बा, उपनिरीक्षक रोहित दुबे को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अतिक्रमण न होने पाए, अन्यथा उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x