Follow us on

Home » समसामयिक » संविधान, सेवा और संकल्प का उत्सव बना गणतंत्र दिवस एस पी श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

संविधान, सेवा और संकल्प का उत्सव बना गणतंत्र दिवस एस पी श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

Share this post:

वाराणसी। एस पी श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय प्लॉट नंबर 104, चित्रांश कॉटेज, नीलकंठपुरम, चुनार रोड, कंदवा, वाराणसी में किया गया,

 

जहाँ विधिवत ध्वजारोहण कर लोकतंत्र और संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की गई।  इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक एवं मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा—
“गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। एस पी श्रीवास्तव वेलफेयर ट्रस्ट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े

 

व्यक्ति तक सेवा, शिक्षा और सम्मान पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर श्री अशोक कुमार सिंह तथा त्रिवेणी ग्लास फैक्ट्री के सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर श्री गिरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने ट्रस्ट की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री देवेंद्र श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डॉ. विनीता श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रस्ट सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता के मूल मंत्र पर निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में इंडिया लाइव न्यूज 24 के निदेशक श्री ऋषिदेव उपाध्याय, गजाधरपुर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह आर्य, इंडिया न्यूज बुलेटिन 24×7 के निदेशक मनीष श्रीवास्तव, संदीप उपाध्याय, नवीन श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, रचित प्रताप सिंह, श्रीमती मेनका सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x