Follow us on

Home » धर्म » संविधान दिवस पर वीडीए परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

संविधान दिवस पर वीडीए परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Share this post:

 

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन के तहत विकास प्राधिकरण परिसर स्थित पन्नालाल पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और संविधान दिवस मनाया।इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में संविधान के मूल तत्वों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार साझा किए गए।इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप काम करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सक्रिय सहभागिता निभाई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x