Follow us on

Home » धर्म » श्रीमद्भागवत कथा से जागी भक्ति चेतना, कलश यात्रा के साथ हुआ दिव्य शुभारंभ

श्रीमद्भागवत कथा से जागी भक्ति चेतना, कलश यात्रा के साथ हुआ दिव्य शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। जैतपुरा स्थित ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में ज्वरहेश्वर, सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति जैतपुरा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा एवं मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सांयकालीन कथा में काशी के युवा श्रीमद्भागवत पुराण के प्रख्यात कथावाचक पंडित सनातन शास्त्री महाराज ने कहा कि सांसारिक सुखों की प्राप्ति और जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति का एकमात्र मार्ग सत्संग और कथा श्रवण है। मनुष्य यदि अपनी दिनचर्या में कुछ समय सत्संग के लिए निकाले, तो उसका लोक और परलोक दोनों संवर सकता है। कथा श्रवण से ईश्वर की सच्ची भक्ति की प्राप्ति होती है। कथा के शुभारंभ अवसर पर भक्तों द्वारा पूज्य महाराज का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें विधिवत व्यास पीठ पर विराजमान कराया गया। कथा उपरांत भक्तों ने व्यास पीठ की आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुन्ना लाल यादव, एडवोकेट गौरी शंकर, राजेश सेठ, अभय स्वाभिमानी, शंभू नाथ, जयशंकर गुप्ता, संजय कुमार, छोटे लाल यादव सहित माला, अनामिका, सुधा, स्वाति एवं ईशान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x