Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » व्यापार जगत का मजबूत स्तंभ टूट गया: अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के निधन से वाराणसी शोकाकुल

व्यापार जगत का मजबूत स्तंभ टूट गया: अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के निधन से वाराणसी शोकाकुल

Share this post:

वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति, वाराणसी के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का शुक्रवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के व्यापारी, उद्योगपति और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।

व्यापारी नेता सुरेश तुलस्यान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का निधन नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी समाज के एक मजबूत स्तंभ का टूट जाना है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन व्यापारियों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगा।

व्यापारी संगठनों ने संयुक्त रूप से इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए निर्णय लिया कि दिवंगत आत्मा की श्रद्धांजलि स्वरूप शनिवार 14 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। इस निर्णय में महानगर उद्योग व्यापार समिति, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर उद्योग व्यापार मंडल, वाराणसी व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (काशी प्रांत) सहित विभिन्न उद्योग संगठनों — इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज तथा रामनगर इंडस्ट्रियल स्टेट के पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की।

संगीतकार परिवार में जन्मे प्रेम मिश्रा अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। अपने पीछे वह दो पुत्र, दो पोते और एक पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।

श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, आर.के. चौधरी, श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, डॉ. अंजनी मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, सुरेश तुलस्यान, सोमनाथ विश्वकर्मा, दीपक वासवानी, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज, अजीत सिंह बग्गा, आर.सी. जैन, राकेश जैन, रविशंकर सिंह, राजेश भाटिया, वेद प्रकाश अग्रवाल, दीपक जायसवाल, राजन जायसवाल, सुजीत गुप्ता, मनीष गुप्ता, राधे गोविंद केजरीवाल, नीरज पारिख, सतीश चौबे, हृदय गुप्ता, संजीव सिंह बिल्लू, राजेश त्रिवेदी, प्रतीक गुप्ता, गौरव जायसवाल सहित हजारों उद्योगपति व व्यापारी उपस्थित रहे।

मणिकर्णिका घाट पर उनके छोटे पुत्र शैलेश मिश्रा ने मुखाग्नि दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शनिवार को प्रातः 11 बजे सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में शोक सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें शहर के व्यापारी, उद्योगपति और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x