वाराणसी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2083 के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद् (भाविप) काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा नवसंवत्सर का स्वागत धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ भव्य रूप में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की गई, जिसके पश्चात मातृ मंदिर कन्या गुरुकुल की आचार्या गायत्री आर्या एवं ब्रह्मचारिणियों के सान्निध्य में वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में विश्व कल्याण, राष्ट्र की समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष हरीश वालिया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, प्रांतीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान प्रांतीय सचिव विष्णु सेठ सहित विभिन्न शाखाओं के सदस्य सपत्नीक उपस्थित रहे। गिलट बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौराहे को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा दीप प्रज्वलन कर वातावरण को आलोकित किया गया। संरक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपस्थित जनों ने राष्ट्रगीत “वंदेमातरम्” का सामूहिक गान कर देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं सत्र 2026-27 के वित्त सचिव (कोषाध्यक्ष) विवेक तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष कमल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, सोनिका गुप्ता, यशोदा बरनवाल, विभा मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल एवं कमल कुमार सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राहगीरों के बीच मिठाई वितरण कर नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता, अजय-किरण योगाचार्य, दीपक पटेल, नीलम पटेल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम का प्रेरक संदेश दिया।









