वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, वार्डेनों और स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
समारोह के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन के विभिन्न अभियानों एवं विशिष्ट कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डिवीजन वार्डेन संजय कुमार राय, कन्हैया लाल, वी.वी. सुंदर शास्त्री, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल सहित कुल दस वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार तथा चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एडीसी इरफानुल होदा ने किया। समारोह में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, वी.वी. सुंदर शास्त्री, कन्हैया लाल यादव, मंगला प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, अयन बोस, संदीप, दिलीप पांडेय सहित विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में वार्डेन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था सहयोग एवं जनसेवा के क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।









