दिल्ली। रिपब्लिक ऑफ इराक स्थित विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य समारोह में समाज, मानवाधिकार और कला-संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार प्रतिष्ठित हस्तियों को मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन विभूतियों की निरंतर सेवा, रचनात्मकता और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।सम्मानित व्यक्तियों में डॉ. देवराज विक्रांत, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. नितिन श्रीवास्तव शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन सभी ने मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन और कला के विकास सहित समाजोन्मुख कार्यों के जरिये स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर तक सकारात्मक प्रभाव पैदा किया है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के चांसलर ने चारों विभूतियों को प्रमाण-पत्र और अकादमिक गाउन प्रदान कर औपचारिक रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मानद उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्वानों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









