Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाहन चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की कार्रवाई

वाहन चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चेतगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमे में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड नं. 10, चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर 8 मार्च 2026 को कस्बा चुर्क थाना राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना चेतगंज लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को वादी ने अपना लोडर वाहन संख्या UP65KT6993 चोरी होने के संबंध में थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र दिया था। इस आधार पर थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 47/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अली अतहर को सौंपी गई।

मामले में पहले ही एक अन्य अभियुक्त विकास बियार पुत्र स्व. नरेश बियार निवासी चुर्क नगर वार्ड नं. 04 राबर्ट्सगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया लोडर वाहन बरामद किया जा चुका है। जांच के दौरान सूरज कुमार उर्फ कल्लू का नाम प्रकाश में आया था, जो फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी, गिरोहबंदी तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज,उपनिरीक्षक अली अतहर, चौकी प्रभारी तेलियाबाग और उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया, थाना चेतगंज शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x