Follow us on

Home » एजुकेशन » वार्षिक परीक्षा के नाम पर बच्चों पर दबाव का आरोप, सीबीएसई नियमों के उल्लंघन की शिकायत

वार्षिक परीक्षा के नाम पर बच्चों पर दबाव का आरोप, सीबीएसई नियमों के उल्लंघन की शिकायत

Share this post:

मड़ियाहूं (जौनपुर)। क्षेत्र के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, काजीपुर में वार्षिक परीक्षा के आयोजन को लेकर अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई है। आरोप है कि विद्यालय द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल में सीबीएसई के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई है, जिससे छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव बन रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6, 7, 8 और 9 के विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को अलग-अलग सेक्शन में विभाजित कर तीन-तीन और चार-चार भागों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि इस प्रकार की व्यवस्था से बच्चों को कम समय में कई परीक्षाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

अभिभावकों ने आशंका जताई है कि लगातार परीक्षाओं और खंडों में बंटे प्रश्नपत्रों के कारण बच्चों में नकारात्मक सोच और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उनका कहना है कि कम उम्र के विद्यार्थियों पर इस प्रकार का शैक्षणिक दबाव भविष्य में गंभीर मानसिक प्रभाव डाल सकता है।

स्थानीय लोगों ने इसे सीधा-सीधा नियमों का उल्लंघन बताते हुए शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

वहीं, इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव न पड़े और परीक्षा प्रणाली पारदर्शी व संतुलित बनी रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x