Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वार्डेन और स्वयंसेवकों को वार्निंग सिस्टम का प्रशिक्षण

वार्डेन और स्वयंसेवकों को वार्निंग सिस्टम का प्रशिक्षण 

Share this post:

वाराणसी। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्येंद्र कुमार के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा की देखरेख में नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में चल रहे सात दिवसीय स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के तहत शनिवार को आपदा वार्निंग सिस्टम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। बरेका नागरिक सुरक्षा के सम्पूर्णानंद मिश्रा, सुनील कुमार और विद्यासागर पांडेय ने स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने बाह्य और आंतरिक वार्निंग संकेतों, सूचना के त्वरित प्रसार तथा आपदा के समय उनके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। संयोजन उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह और संचालन एडीसी इरफानुल होदा व विवेक कुमार राय ने किया। इस मौके पर चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x