Follow us on

Home » क्राइम » वाराणसी में लाखों की सोने की चोरी, कारीगर हिरासत में, जांच तेज

वाराणसी में लाखों की सोने की चोरी, कारीगर हिरासत में, जांच तेज

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी के  कर्णघंटा क्षेत्र के रेशम कटरा स्थित दयाशंकर कटरा के दूसरे तल पर स्थित एक सर्राफा प्रतिष्ठान में लाखों रुपये मूल्य के सोने की चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरी की सूचना रविवार सुबह करीब पांच बजे मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सत्यनारायण सेठ स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित व्यापारी दिवाकर राणा मूल रूप से मुंबई के निवासी हैं और वाराणसी में व्यापार करते हैं। उनके अनुसार, उन्होंने कार्य के लिए एक कारीगर को रखा हुआ था, जो वहीं रहकर काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और करीब 2 किलो 20 ग्राम सोना तथा लगभग एक लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कड़घंटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसी कारीगर को हिरासत में ले लिया है, जो दुकान में रहकर काम करता था। उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

इधर, इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय सर्राफा व्यापारी वर्ग में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x