Follow us on

Home » धर्म » वाराणसी में माघी पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर भारी भीड़ को लेकर हाई-लेवल तैयारी

वाराणसी में माघी पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर भारी भीड़ को लेकर हाई-लेवल तैयारी

Share this post:

वाराणसी। माघी पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जयंती (01 फरवरी 2026) के अवसर पर वाराणसी में होने वाले विशाल धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट वाराणसी में एक उच्चस्तरीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कमिश्नरेट स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय), वाराणसी ने की। बैठक में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, अग्निशमन सेवा, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यक्रम आयोजक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संत रविदास मंदिर (थाना लंका क्षेत्र), प्रमुख घाटों, संपर्क मार्गों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़, यातायात दबाव तथा सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विगत वर्षों के अनुभवों के आधार पर सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा की।

अपर पुलिस आयुक्त द्वारा जारी प्रमुख निर्देश

1. कानून-व्यवस्था व सुरक्षा:

संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस, पीएसी एवं महिला बल की तैनाती, निरंतर गश्त, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

2. यातायात व्यवस्था:

विस्तृत डायवर्जन प्लान लागू करने, भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों पर स्पष्ट संकेतक, अवैध पार्किंग रोकने एवं आपात सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

3. भीड़ नियंत्रण:

पृथक प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, वन-वे व्यवस्था, कतारबद्ध दर्शन तथा बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था करने को कहा गया।

4. स्वच्छता व नागरिक सुविधाएं:

नगर निगम को विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त मोबाइल टॉयलेट एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

5. चिकित्सा व आपदा प्रबंधन:

प्राथमिक चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस की तैनाती, अग्निशमन सेवाओं को अलर्ट रखने तथा अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

6. समन्वय व्यवस्था:

24×7 सक्रिय नियंत्रण कक्ष की स्थापना, सभी विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया।

आमजन से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अपर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों को पूर्ण निष्ठा, समन्वय एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x