Follow us on

Home » खेल » वाराणसी में फुटबॉल ‘सी’ लाइसेंस कोचिंग कोर्स शुरू, 22 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

वाराणसी में फुटबॉल ‘सी’ लाइसेंस कोचिंग कोर्स शुरू, 22 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

Share this post:

वाराणसी। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) से संबद्ध ‘सी’ डिप्लोमा कोचिंग कोर्स का शुभारंभ जीवनदीप पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीवनदीप ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने किया। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देशभर से आए 22 प्रतिभागी फुटबॉल के ‘सी’ लाइसेंस प्रमाणपत्र के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन चेन्नई के वरिष्ठ फुटबॉल इंस्ट्रक्टर पार्थसारथी तुलसी कर रहे हैं। उन्होंने सुबह के सत्र में प्रतिभागियों को आधुनिक फुटबॉल कोचिंग की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में आयुष सिंह और शुभित कुमार सिंह सहयोग कर रहे हैं। यह आयोजन उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ, क्रीड़ा भारती एवं यूपीएससी वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जीवनदीप ग्रुप की निदेशक डॉ. अंशु सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. ममता सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट प्रदान की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शिविर आयोजक यूपीएससी के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह ने जीवनदीप ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x