वाराणसी। पूर्वांचल की अग्रणी सामाजिक संस्था अभिनव विचार द्वारा प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाने वाली सुभाष चन्द्र बोस की जयंती इस वर्ष वसंत पंचमी के चलते 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम, रामनगर के प्रांगण में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्याम कुमार केसरी एवं दुर्गा सिंह द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रो. संजय गुप्ता, डॉ. सुनील सिंह पटेल एवं डॉ. गिरिश चन्द द्विवेदी शामिल रहेंगे।
संस्था की ओर से बताया गया कि इस आयोजन में क्षेत्र की अनेक टीमों की सहभागिता की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘अभिनव रत्न’ तथा ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की जाएगी।

संस्था के अध्यक्ष अमूल्य चन्द्र सिन्हा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नेताजी के विचारों और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष भव्य रूप से किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद एवं उपाध्यक्ष नूरुल शेख भी मौजूद रहे।









