Follow us on

Home » प्रशासनिक » वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों का हल्ला बोल: अधिकारों में कटौती के खिलाफ संघर्ष का ऐलान, 2026 में निर्णायक आंदोलन का संकल्प

वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों का हल्ला बोल: अधिकारों में कटौती के खिलाफ संघर्ष का ऐलान, 2026 में निर्णायक आंदोलन का संकल्प

Share this post:

वाराणसी, 4 जनवरी 2026। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश शाखा वाराणसी की मासिक बैठक रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन, लोक निर्माण विभाग, वरुणा पुल/नदेसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में वर्ष 2025 के दौरान आयोजित कार्यक्रमों, उठाई गई मांगों तथा उनकी उपलब्धियों पर गहन समीक्षा की गई। प्रारंभ में संगठन से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया और सभी को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने बीते वर्ष के कार्यक्रमों की सफलता और उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “वर्तमान सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात तो करती है, लेकिन हकीकत यह है कि वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को पूर्व में प्राप्त सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब पेंशनरों को अपने अधिकारों, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए तन, मन और धन से संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी समय में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों एवं आंदोलनों में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की उपेक्षा जारी रखी तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन को मजबूर होगा। बैठक में भविष्य की रणनीति, जनजागरूकता अभियान और संगठन को और मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से इंजीनियर आनंद लाल, के.आर. शास्त्री, बंसीलाल जायसवाल, इंजीनियर सी.बी. सिंह, इंजीनियर संजय श्रीवास्तव, अब्दुल सलाम, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. लालचंद, उमेश बहादुर सिंह, संतलाल यादव, त्रिलोचन तिवारी, आर.के. सिंह, जयंती घोष तथा इंजीनियर ए.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि वर्ष 2026 वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का वर्ष होगा, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x