Follow us on

Home » क्राइम » लोहता थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल युवक—FIR के बावजूद पुलिस कार्रवाई पर सवाल

लोहता थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल युवक—FIR के बावजूद पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Share this post:

 

वाराणसी। लोहता थाना अंतर्गत अकेला चौकी क्षेत्र से जानलेवा हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम बनकट नेवादा निवासी शादाब खान (उर्फ पुल्लू), पुत्र बेलाल अहमद खान पर 1 जनवरी 2026 को जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आफताब खान उर्फ मलाई खान, उनका पुत्र आदिल खान और आफताब का छोटा भाई हलाकू खान—तीनों ने मिलकर शादाब खान पर हमला किया। हमले में शादाब खान को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर की हड्डी टूटने और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि परिजनों द्वारा की गई है। घायल का इलाज जारी बताया जा रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में लोहता थाने में FIR दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जांच के नाम पर टाल-मटोल की जा रही है, जबकि नामजद आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी से न केवल पीड़ित को न्याय से वंचित किया जा रहा है, बल्कि आरोपियों के हौसले भी बढ़ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व प्रशासन से निष्पक्ष जांच, तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, पीड़ित परिवार ने आमजन से अपील की है कि मामले को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि प्रकरण उच्च स्तर तक पहुँचे और न्याय सुनिश्चित हो सके।फिलहाल पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।मामले में आगे की कार्रवाई और पुलिस प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x