Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » लोक गायिका नेहा सिंह राठौर से हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ, सोशल मीडिया टिप्पणी मामले में दर्ज कराया बयान

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर से हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ, सोशल मीडिया टिप्पणी मामले में दर्ज कराया बयान

Share this post:

लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर शनिवार रात पुलिस कार्रवाई सामने आई। नेहा सिंह राठौर शनिवार रात करीब 9:30 बजे अपने पति अभिषेक के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं, जहां उनसे संबंधित मामले में पुलिस द्वारा बयान दर्ज कराया गया। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी को कोतवाली बुलाया गया है और रात में ही नेहा सिंह राठौर का बयान लिया जाएगा। बयान दर्ज होने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि एक आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी और लखनऊ में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसी क्रम में लगभग 15 दिन पहले हजरतगंज कोतवाली की ओर से उन्हें बयान के लिए नोटिस भेजा गया था, हालांकि उस समय उन्होंने अस्वस्थता का हवाला देते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस द्वारा दोबारा नोटिस जारी किया गया, जिसके अनुपालन में शनिवार को नेहा सिंह राठौर अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचीं और पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x