वाराणसी, 26 फरवरी 2026। आज दिनांक 26.02.2026 को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी श्री आलोक प्रियदर्शी द्वारा श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन में थाना लालपुर-पांडेपुर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटवाने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों को हटवाया गया तथा यातायात को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।
अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को नियमित निगरानी रखते हुए पुनः अतिक्रमण न होने देने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा न करें।









