Follow us on

Home » क्राइम » लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरगना समेत तीन अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, चार गौवंश व दो वाहन बरामद

लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरगना समेत तीन अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, चार गौवंश व दो वाहन बरामद

Share this post:

वाराणसी। जनपद में पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंसवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित थाना लंका पुलिस टीम ने सरगना समेत तीन अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार गौवंश, एक पिकअप वाहन तथा बिना नंबर की एक महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लौटूबीर अंडरपास से आगे मलहिया की ओर सर्विस लेन पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान चार गौवंश से लदी पिकअप महिंद्रा और रैकी कर रही बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ तीन तस्करों को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक यादव पुत्र भाई राम यादव निवासी मिसिरपुर थाना रोहनिया वाराणसी, विजय यादव उर्फ टिल्लू पुत्र दयालू यादव निवासी छिमिया थाना मुगलसराय जनपद चंदौली तथा मोहम्मद अफरोज शाह पुत्र मोहम्मद साहब जान निवासी सुल्तानपुर रामनगर वाराणसी के रूप में हुई है। सोमवार को मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पिकअप में लदे गाय और बछड़ों को बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी। अभिषेक यादव ने बताया कि वह विजय यादव और मोहम्मद अफरोज शाह के साथ मिलकर गौवंश को बिहार बॉर्डर तक पहुंचाने का काम करता था। स्कॉर्पियो से आगे-आगे रैकी कर पिकअप को सुरक्षित निकालने की रणनीति अपनाई जाती थी। अभियुक्तों ने यह भी कबूल किया कि इसी दिन सुबह भी एक खेप बिहार बॉर्डर तक पहुंचाकर लौटे थे और दोबारा गौवंश लादकर ले जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 3/5(ए), 5बी, 8, गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार (चौकी प्रभारी रमना), हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार, रामबाबू, धर्मेंद्र यादव, अमित शुक्ला, कृष्णकांत पांडेय, सूरज सिंह, पवन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x