Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के निःशुल्क शिविर में 60 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित, लेंस प्रत्यारोपण से होगा शल्य उपचार

रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के निःशुल्क शिविर में 60 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित, लेंस प्रत्यारोपण से होगा शल्य उपचार

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियार मार्ग, कटारी, चोलापुर स्थित स्प्रिंग डेल अकादमी परिसर में किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बड़ी संख्या में लोग नेत्र परीक्षण हेतु पहुंचे।

शिविर में आर जे शंकरा नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 180 लोगों की आंखों की जांच की, जिनमें 74 पुरुष एवं 106 महिलाएं सम्मिलित रहीं। परीक्षण के दौरान 60 रोगी मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों द्वारा इन सभी चयनित रोगियों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए चिन्हित किया गया।

शिविर के उपरांत चयनित रोगियों को बसों के माध्यम से हरहुआ स्थित आर जे शंकरा नेत्र चिकित्सालय भेजकर भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को लेंस प्रत्यारोपण विधि से उनका निःशुल्क शल्य उपचार किया जाएगा। शल्य चिकित्सा के पश्चात आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई जाएंगी तथा चिकित्सकीय देखरेख में रखने के उपरांत मंगलवार को बस द्वारा पुनः शिविर स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित रोगियों की जांच, शल्य चिकित्सा, चिकित्सालय में आवास, भोजन एवं औषधि की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क है। शिविर के माध्यम से न केवल उपचार उपलब्ध कराया गया, बल्कि लोगों को नेत्रों की नियमित जांच, स्वच्छता एवं देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष अजय कुमार ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव ज्ञानेश सेठ ने प्रस्तुत किया। शिविर का संयोजन मनोज अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह सहित प्रशांत नागर, अनूप नागर, अम्बरीश निगम, आनंद बर्मन, विवेक वर्मा, अरविंद विनोद अग्रवाल, अवधेश वर्मा, गिरीश चंद्र, चंद्रशेखर वर्मा, विजय अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता एवं धीरज जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजोपयोगी एवं जनहितकारी प्रयास बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x