Follow us on

Home » स्वास्थ्य » रोटरी क्लब डाउनटाउन वाराणसी ने लगाया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर, 300 से अधिक छात्राएं हुईं लाभान्वित

रोटरी क्लब डाउनटाउन वाराणसी ने लगाया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर, 300 से अधिक छात्राएं हुईं लाभान्वित

Share this post:

वाराणसी। रोटरी क्लब डाउनटाउन वाराणसी द्वारा बल्लभ बालिका इंटर कॉलेज परिसर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि समाज में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के मामलों को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य के प्रति सजगता और समय पर जांच से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. नेहा गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, नियमित स्क्रीनिंग, एचपीवी टीकाकरण तथा प्रारंभिक पहचान के महत्व पर सरल और प्रभावशाली जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान छात्राओं ने महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मिथकों पर खुलकर चर्चा की और अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। यह सत्र केवल जानकारी तक सीमित न रहकर आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ।

रोटेरियन नेहा कक्कड़ ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मुक्ता पांडेय, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन रेखा सेठिया एवं रोटेरियन नंदिता गुजराती का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

आयोजन में रोटेरियन आकाश कनोड़िया, रोटेरियन अनुज भार्गव, रोटेरियन विनय सेठिया, रोटेरियन अमित गुजराती सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x