Follow us on

Home » साहित्य » राष्ट्रीय युवा दिवस पर क्यूरिटिका फाउंडेशन ने आयोजित की परिचर्चा एवं चित्र निर्माण

राष्ट्रीय युवा दिवस पर क्यूरिटिका फाउंडेशन ने आयोजित की परिचर्चा एवं चित्र निर्माण

Share this post:

वाराणसी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्यूरिटिका फाउंडेशन, अस्सी द्वारा राणा जी मूवमेंट सभागार, अस्सी में राष्ट्रसंत स्वामी विवेकानंद की स्मृति में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विचारोत्तेजक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, गंगापुर परिसर के ललित कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र निर्माण से हुई। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से स्वामी जी के ओजस्वी व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम को प्रभावशाली ढंग से उकेरा। परिचर्चा सत्र में समाजसेवी श्री श्यामकृष्ण अग्रवाल, श्री योगेश अग्रवाल, डॉ. शारदा सिंह एवं श्री राणा शेरू सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को दिशा देने में पूर्णतः सक्षम हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों अंकित, नीरज, कुंदन राव, अंजली, अनामिका, कुसुम एवं वृंदा द्वारा निर्मित चित्रों की विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में क्यूरिटिका फाउंडेशन के सचिव डॉ. शशिकांत नाग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x