Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » गाजीपुर » राजकीय धान क्रय केंद्र पर तेज हुई खरीद प्रक्रिया, सत्यापन में आई तेजी

राजकीय धान क्रय केंद्र पर तेज हुई खरीद प्रक्रिया, सत्यापन में आई तेजी

Share this post:

जमानियां। राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान खरीद की रफ्तार में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी खरीद प्रक्रिया में तेजी बने रहने की संभावना जताई गई। किसानों को सुविधा देने के उद्देश्य से क्रय केंद्र पर सत्यापन प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है, जिससे धान बिक्री में किसी प्रकार की बाधा न हो। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि वर्तमान में केंद्र का निर्धारित लक्ष्य 3000 मीट्रिक टन है। अब तक 50 किसानों से कुल 2650 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में अभी धान की कटाई पूरी नहीं हो सकी है। कहीं खेतों में पानी भरा होने के कारण तो कहीं फसल पूरी तरह पक न पाने के कारण किसान धान क्रय केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके बावजूद राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी फसल की बिक्री सुगमता से हो सके। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि खेतों में पानी भरे होने और कटाई की धीमी गति के कारण धान खरीद की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है, लेकिन प्रशासन किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सत्यापन और खरीद प्रक्रिया में तेजी ला रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राजकीय क्रय केंद्र पर कुल 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए क्षेत्रीय किसानों से डोर-टू-डोर संपर्क कर सरकारी केंद्र पर धान बेचने की अपील की जा रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि टोकन लेने के बाद निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचकर अपनी फसल की बिक्री करें। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x