Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘गोदान’ फिल्म, सीएम योगी का बड़ा फैसला

यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘गोदान’ फिल्म, सीएम योगी का बड़ा फैसला

Share this post:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से फिल्म जगत के साथ-साथ गौ संरक्षण से जुड़े संगठनों में भी उत्साह का माहौल है।

बताया गया कि हाल ही में लखनऊ में ‘गोदान’ फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान फिल्म की विषयवस्तु, सामाजिक संदेश और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित कथानक की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने फिल्म के संदेश की सराहना करते हुए इसे जनहित और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। गौ संरक्षण जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर बनी फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसे टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश का व्यापक प्रसार हो सके।

फिल्म ‘गोदान’ गौ सेवा, गौ रक्षा और पारंपरिक भारतीय मूल्यों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। टैक्स फ्री होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में दर्शक यह फिल्म कम दरों पर देख सकेंगे, जिससे फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इस फैसले को भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म टीम ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय उनके प्रयासों को नई ऊर्जा और दिशा देगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x