Follow us on

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के न्याय के लिए सेन्ट्रल बार कटिबद्ध – प्रेम प्रकाश सिंह गौतम

मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के न्याय के लिए सेन्ट्रल बार कटिबद्ध – प्रेम प्रकाश सिंह गौतम

Share this post:

राजातालाब। मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों के न्याय की लड़ाई को मजबूती देने का संकल्प दोहराते हुए नवनिर्वाचित दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम का मोहनसराय किसान संघर्ष समिति द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम बैरवन मोहनसराय में समिति के संरक्षक विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर किसानों ने अपने खेतों से फूल तोड़कर स्वयं माला गूंथी और प्रेम प्रकाश सिंह गौतम को पहनाकर भावनात्मक स्वागत किया। इससे पूर्व कचहरी मुख्यालय से नवनिर्वाचित अध्यक्ष की विजय यात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। चांदपुर में दिलीप मिश्रा, मुढैला में गगन प्रकाश यादव, रोहनिया में सौरभ सिंह, जगतपुर में मनोज सिंह तथा मोहनसराय में अमलेश पटेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं किसानों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैरवन मोहनसराय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि “न्याय के मंदिर का लोकतांत्रिक जनप्रतिनिधि होने के नाते न्याय की लड़ाई लड़ना हमारा धर्म है। अधिवक्ता बनने से पहले मैं किसान का बेटा हूं, इसलिए अन्नदाता किसानों के वैधानिक हक और अधिकार की लड़ाई में सेन्ट्रल बार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी रहेगी।” उन्होंने आश्वस्त किया कि मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर वैधानिक मंच पर संघर्ष किया जाएगा।इस अभिनंदन समारोह एवं विजय यात्रा में प्रमुख रूप से कृपा शंकर राय, राजेश प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, उदय प्रताप पटेल, रविंद्र यादव ‘मिल्लू’, मेवा पटेल, रमाशंकर, छोटेलाल, सुजीत, जयप्रकाश, अखिलेश, प्रेम शाह, सौरभ सिंह, रामधनी, दिनेश, रामराज, बब्लू, नीरज, अंशु, रमेश पटेल, विजय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x