Follow us on

Home » समसामयिक » मैदागिन–गोदौलिया मार्ग पर दौड़ेंगी 11 गोल्फ कार्ट, काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

मैदागिन–गोदौलिया मार्ग पर दौड़ेंगी 11 गोल्फ कार्ट, काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Share this post:

 

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए एक राहत भरी पहल के तहत अब मैदागिन से गोदौलिया के बीच 11 गोल्फ कार्ट संचालित की जाएंगी। नगर निगम एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के समन्वय से संचालित यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी।

शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम नगर परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने पांच नई गोल्फ कार्ट की चाबियां मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र तथा एसडीएम शंभूशरण को सौंपीं।

महापौर ने बताया कि ये पांचों गोल्फ कार्ट गुजरात के भावनगर स्थित ‘लीलावती फकीर चंद्र शर्मा ट्रस्ट’ द्वारा वाराणसी नगर निगम को भेंट की गई हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि कोमल कांत शर्मा एवं पूर्णिमा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने ट्रस्ट के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बाबा विश्वनाथ के भक्तों के प्रति सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र एवं एसडीएम शंभूशरण ने बताया कि इस रूट पर पहले से छह गोल्फ कार्ट संचालित हो रही थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है। इससे श्रद्धालुओं के प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और संकरी गलियों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर धाम तक पहुंचना अधिक सुगम हो सकेगा।

यह गोल्फ कार्ट सेवा प्रतिदिन मैदागिन, चौक और गोदौलिया के बीच नियमित रूप से संचालित की जाएगी। नई कार्ट के जुड़ने से बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद कनकलता, इर्देश कुमार, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा सहित नगर निगम एवं मंदिर प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x