Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मूकबधिर बालक को जंसा पुलिस ने सकुशल खोजा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मूकबधिर बालक को जंसा पुलिस ने सकुशल खोजा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Share this post:

 

वाराणसी, 26 फरवरी 2026। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन अंतर्गत थाना जंसा पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक मूकबधिर एवं श्रवणहीन (दिव्यांग) बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से एक संभावित अनहोनी टल गई और परिवार में राहत की सांस लौटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हरसोस निवासी अनिल राजभर ने प्रातः लगभग 07:00 बजे सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय पुत्र यश राजभर, जो मूकबधिर एवं श्रवणहीन है, अचानक घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना तत्काल थाना जंसा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना जंसा पुलिस सक्रिय हो गई। उ0नि0 पवन कुमार (चौकी प्रभारी, कस्बा जंसा) एवं म0उ0नि0 नेहा सिंह (मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा संभावित स्थानों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बालक को कुरौना बाजार क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसहयोग और त्वरित सूचना ऐसे मामलों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जंसा पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x