Follow us on

Home » मध्य प्रदेश » मुस्कान विशेष अभियान” के तहत माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिषद गडेरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

मुस्कान विशेष अभियान” के तहत माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिषद गडेरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Share this post:

मुस्कान विशेष अभियान” के तहत माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिषद गडेरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

सिंगरौल।मुस्कान विशेष अभियान” के तहत माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिषद गडेरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना जी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में “मुस्कान विशेष अभियान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 21 नवम्बर 2025 को शासकीय माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिषद, गडेरिया में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक प्रीति साकेत, महिला आरक्षक पूर्वा पचौरी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से मिशन शक्ति समन्वयक श्रीमती मीनाक्षी त्रिपाठी द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन एवं संकट की स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. द्विवेदी सहित शिक्षक–शिक्षिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सिंगरौली पुलिस “मुस्कान विशेष अभियान” के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं संवेदनशीलता को बढ़ाने हेतु सतत रूप से कार्यरत है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x