लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर फ्लैग पिन लगाकर सम्मानित किया। यह अवसर राज्य
पुलिस बल के गौरव, अनुशासन और बलिदान की भावना को सलाम करने का प्रतीक बना।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सभी पुलिसकर्मियों का परिश्रम सराहनीय है और उनके समर्पण ने प्रदेश की छवि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री को फ्लैग पिन लगाने के बाद बताया कि पुलिस झंडा दिवस समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान के उस गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, जिसे हर जवान अपने कार्य के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश, एडीजी एस.के. भगत समेत पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को देशभर में ‘पुलिस झंडा दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है तथा आम जनता के प्रति पुलिस के समर्पण और सेवा भाव को सम्मानित किया जाता है।