Follow us on

Home » आज फोकस में » मीरा फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई रंगों भरी होली

मीरा फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई रंगों भरी होली

Share this post:

वाराणसी। होली के पावन अवसर पर मीरा फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियों के रंग बिखेरे। संस्था की ओर से सोमवार को विशेष आयोजन कर बच्चों को गुझिया, पिचकारी, रंग-गुलाल तथा नए कपड़ों का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

संस्था की टीम नदेसर जदीद बाजार, बघवा नाला राजभर बस्ती, शिवपुर सोनकर बस्ती तथा पहड़िया बनवासी टोला क्षेत्रों में पहुंची और वहां रह रहे बच्चों के बीच होली की सामग्री वितरित की। अचानक मिले इस स्नेहपूर्ण उपहार से बच्चे उत्साह से झूम उठे और रंगों के इस पर्व की तैयारियों में पूरे मनोयोग से शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें होली के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया और स्वच्छता व आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। बच्चों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास उनके जीवन में नई उमंग और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

इस अवसर पर सोनम प्रसाद, अजय, जिगर, दीपशिखा, शाहिंदा हसीब, विजय टाटा एवं मनोज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x