Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मिशन शक्ति टीम की तत्परता से राह भटकी महिला व नाबालिग किशोरी परिवार से मिलीं

मिशन शक्ति टीम की तत्परता से राह भटकी महिला व नाबालिग किशोरी परिवार से मिलीं

Share this post:

 

वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राह भटकी एक विक्षिप्त महिला और उसके साथ मौजूद नाबालिग किशोरी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार बुधवार को मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी तथा उनकी टीम की उपनिरीक्षक दिव्या भदौरिया थाना क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम महिमापुर बाजार में एक विक्षिप्त महिला एक नाबालिग बालिका के साथ रास्ता भटककर पहुंच गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला तथा बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना कपसेठी के हेल्प डेस्क पर लाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बालिका से बातचीत कर परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

बालिका द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर संतोष मिश्रा पुत्र कृपाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट बबुरा कला, थाना ड्रामलगंज, जनपद मिर्जापुर थाना कपसेठी पहुंचे। उन्होंने महिला की पहचान अपनी भाभी मीरा देवी पत्नी आशुतोष मिश्रा तथा बालिका की पहचान अपनी भतीजी सौम्या मिश्रा (लगभग 11 वर्ष) के रूप में की।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला और बालिका को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x