Follow us on

Home » स्वास्थ्य » “मानवता की ज्योति: वाराणसी में निःशुल्क नेत्र शिविर, 204 की जाँच, 43 मोतियाबिंद मरीजों को नया उजाला”

“मानवता की ज्योति: वाराणसी में निःशुल्क नेत्र शिविर, 204 की जाँच, 43 मोतियाबिंद मरीजों को नया उजाला”

Share this post:

वाराणसी। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी तथा सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से स्व. ईश्वरी देवी एवं स्व. लक्ष्मण दास बालानी जी की पुण्य

 

स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन अमरनगर कुटिया, सोनिया, वाराणसी में किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। इस अवसर पर सिंधी समाज के

 

वरिष्ठ समाजसेवी रमेश लालवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।शिविर के संयोजक जय प्रकाश बालानी एवं डॉ. संजय राय ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि

अत्याधुनिक नेत्र मोबाइल वैन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 204 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जाँच के उपरांत 43 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इन सभी मरीजों को

 

निःशुल्क ऑपरेशन हेतु आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी समस्त आवश्यक जाँच आज ही की जाएगी। रिपोर्ट अनुकूल पाए जाने पर मोतियाबिंद ऑपरेशन तत्काल किया जाएगा।  इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों की नेत्र जाँच कर उन्हें चश्मे का नंबर प्रदान किया गया, जिन्हें शीघ्र ही निःशुल्क चश्मा भी वितरित किया जाएगा। इस सेवा शिविर को सफल बनाने में जे.पी. बालानी, वेदमूर्ति शास्त्री, रोहित बलानी, विजय शाह, राम गोपाल त्रिपाठी, पंकज भागचंदानी, अवंतिका विश्वकर्मा, शाश्वत नागवानी, सतीश छाबड़ा, हेमंत केशवानी, पवन भाटिया, जय लालवानी, सागर लालवानी सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x