Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ में दौड़ेंगी बेटियां, खेल मैदान में दिखेगा उत्साह

महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ में दौड़ेंगी बेटियां, खेल मैदान में दिखेगा उत्साह

Share this post:

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘अस्मिता लीग’ के अंतर्गत विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत, Sports Authority of India वाराणसी तथा जनपद खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी।

जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता Dr. Sampurnanand Sports Stadium के सिंथेटिक ट्रैक पर 8 मार्च को प्रातः 8 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिनमें 13 वर्ष से कम आयु वर्ग, 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। इन वर्गों में बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूती देती हैं।

इस अवसर पर उपनिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण शुभांशु द्विवेदी, उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी तथा वरिष्ठ कुश्ती कोच गोरखनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x