Follow us on

Home » प्रशासनिक » महाशिवरात्रि से पूर्व हाईअलर्ट: काशी विश्वनाथ क्षेत्र में पुलिस आयुक्त की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महाशिवरात्रि से पूर्व हाईअलर्ट: काशी विश्वनाथ क्षेत्र में पुलिस आयुक्त की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share this post:

 

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में 14 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रामापुरा से गोदौलिया, 04 नंबर गेट, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए मैदागिन तक सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा, “महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर वाराणसी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान भी उतना ही आवश्यक है।”

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सम्पूर्ण क्षेत्र को 4 जोन, 13 सेक्टर एवं 30 सब-सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया है तथा सुदृढ़ बैरिकेडिंग के साथ नियंत्रित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था लागू की गई है।

शिवबारातों के सुचारु संचालन, मार्ग सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी और कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में अव्यवस्था न होने पाए।

महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष ट्रैफिक प्लान प्रभावी रूप से लागू किया गया है। नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से पालन कराने, पार्किंग स्थलों की स्पष्ट पहचान, संकेतक बोर्ड लगाने और डायवर्जन प्लान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ई-रिक्शा, ऑटो एवं अन्य वाहनों के संचालन को सुव्यवस्थित रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

बाहरी जनपदों एवं राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क एवं सूचना केंद्र सक्रिय रखे गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को सतर्क मोड पर रखने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है।

ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सतर्कता, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कमिश्नरेट पुलिस का लक्ष्य है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हो तथा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x