वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को होने वाली पूजा-आरती का निर्धारित समय जारी कर दिया है। न्यास के अनुसार, इस पावन अवसर पर मंगला आरती प्रातः 2 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगी, जबकि मंदिर के कपाट प्रातः 3 बजकर 30 मिनट पर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
मध्याह्न भोग आरती प्रातः 11 बजकर 40 मिनट से संपन्न होगी। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर मंदिर में चारों प्रहर की विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को रात्रि से प्रातः तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि के दौरान भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Post Views: 16









