Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » महादेव की बारात के सहयोगियों का सम्मान, रंगों संग मना होली महोत्सव

महादेव की बारात के सहयोगियों का सम्मान, रंगों संग मना होली महोत्सव

Share this post:

वाराणसी। शिव बारात समिति द्वारा लक्सा स्थित मारवाड़ी युवा भवन के सभागार में सम्मान समारोह एवं होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर पुरी महाराज, महंत अन्नपूर्णा मंदिर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक शहर दक्षिणी, वाराणसी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि काशी में महादेव की बारात केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का अनुपम संगम है। प्रत्येक महाशिवरात्रि पर निकलने वाली यह ऐतिहासिक बारात देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है।

शिव बारात समिति के दिलीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी महादेव की बारात अत्यंत भव्य और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत आयोजित होली महोत्सव में उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। भक्ति गीतों और पारंपरिक फाग के साथ पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक मोदी, रचना अग्रवाल, महेश चंद महेश्वरी, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, रवि सराफ, विवेक मल्होत्रा, रमेश चंद पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x