Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मनरेगा बचाओ आंदोलन से गरमाई सियासत, कल टाउनहाल में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कांग्रेस का प्रतीकात्मक उपवास

मनरेगा बचाओ आंदोलन से गरमाई सियासत, कल टाउनहाल में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कांग्रेस का प्रतीकात्मक उपवास 

Share this post:

वाराणसी। राष्ट्रव्यापी ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा वाराणसी में प्रतीकात्मक उपवास आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 11 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे टाउनहाल, मैदागिन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप संपन्न होगा। इस जनआंदोलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि यह प्रतीकात्मक उपवास मनरेगा के अधिकारों की रक्षा, मजदूरों की आवाज बुलंद करने और सरकार की नीतियों के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक गरीबों और श्रमिकों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, जिससे टाउनहाल और आसपास के इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी तेज रहने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x