Follow us on

Home » Uncategorized » मंगलवार, 24 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*

मंगलवार, 24 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार*

Share this post:

 

 

🔶China का ट्रंप को कड़ा संदेश: ट्रेड वॉर में कोई विजेता नहीं होता, ‘एकतरफा टैरिफ तुरंत खत्म करो’।

🔶झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत: रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूट गया था।

🔶HAL का दावा- तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश नहीं हुआ: मामूली खराबी थी; पहले खबर थी कि फाइटर जेट का ब्रेक फेल हुआ, रनवे से आगे निकला।

🔶AI समिट हंगामा, पुलिस ने 7 आरोपी किए गिरफ्तार: यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट से भी पूछताछ; आरोपी कृष्ण हरि की कार से पीएम फेस वाली टीशर्ट मिली।

🔶नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा… काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत।

🔶नहीं रहे मुकुल रॉय: TMC के संस्थापक सदस्य और पूर्व रेल मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

🔶Kishtwar ऑपरेशन पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सिर्फ 2 दिन में ही नहीं मिली कामयाबी, सर्दियों में भी डटी रहीं Forces।

🔶ड्रोन्स, डार्क वेब, क्रिप्टो पर सख्ती; भारत की पहली आतंकवाद-रोधी पॉलिसी ‘प्रहार’।

🔶PAK में रह रहे गैंगस्टर की गुस्ताखी, पुलिसकर्मियों की हत्या का वीडियो किया पोस्ट।

🔶SC में व्हाट्सएप का यू-टर्न, अर्जी वापस ले बोला-NCLT के निर्देशों का करेंगे पालन।

🔶दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी: खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली।

🔶ट्रंप ने फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गेम खेलने वाले सावधान।

🔶UP: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, महिला और उसके तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत, दो घायल।

🔶US Iran Row: हमले के लिए तैयार अमेरिका? लेबनान से गैर-जरूरी राजनयिकों को लौटने का आदेश; मध्य-पूर्व में हलचल।

🔶भारत को राहत, नहीं लगेगा ट्रंप टैरिफ? सुप्रीम कोर्ट के बाद US कस्टम ने भी हटाया टैरिफ।

🔶सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी की GIC से अहम बैठक, यूपी में निवेश के अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा।

🔶RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- अब कटने और बंटने के दिन गए, 1947 जैसी त्रासदी देश में फिर कभी नहीं होगी।

🔶’INDIA गठबंधन के संयोजक के लिए स्टालिन सबसे उपयुक्त,’ अय्यर की पैरवी से फंसी कांग्रेस; BJP ने ली चुटकी।

🔶तमिलनाडु में विजय vs स्टालिन? ‘तमिलनाडु ही विजय है` कहकर DMK पर गरजे TVK चीफ, बोले- ‘फर्जी मॉडल सरकार’ को उखाड़ फेंकेंगे।

🔶‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना : अमित शाह।

🔶MP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट: राजस्थान-झारखंड के 3 जिलों में पारा 34° पार; सिक्किम में बर्फबारी, त्सांगू में 350 गाड़ियां फंसी।

🔷बैटिंग के बाद बॉलिंग में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 107 रन से हराकर जिम्बाब्वे को चटाई धूल।

 

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x