Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, चोरी की चेन बरामद

भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, चोरी की चेन बरामद

Share this post:

वाराणसी, 14 मार्च 2026। थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 मार्च 2026 को शाम करीब 5:30 बजे बघवा नाला के पास से वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की एक अदद पीली धातु की चेन भी बरामद की।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को वादिनी ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर में लिखित शिकायत देकर बताया था कि पाण्डेयपुर चौराहे के पास ऑटो में भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने उनके गले से चेन काटकर चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0 0078/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक मानवी शुक्ला द्वारा की जा रही है।

पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह बाजारों में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेन चोरी करती है। उसने स्वीकार किया कि पाण्डेयपुर चौराहे के पास ऑटो में एक महिला के गले से चेन काटकर चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में बघवा नाला के पास खड़ी थी, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में जनपद अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ तथा प्रयागराज में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक मानवी शुक्ला, उपनिरीक्षक करूणाशील, महिला कांस्टेबल रीमा तथा कांस्टेबल अमरेश शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x