Follow us on

Home » राजनीति » भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा, मजदूर हितों की बुलंद हुई आवाज

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा, मजदूर हितों की बुलंद हुई आवाज

Share this post:

वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के तत्वावधान में ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा मोहन सराय बैरवन से प्रारंभ होकर राजातालाब तक निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर किया गया।

पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा में “मनरेगा बचाओ, देश बचाओ” और “देश बेचने वालों को सत्ता से भगाओ” जैसे नारों के साथ मनरेगा मजदूरों के हित में आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने मांग उठाई कि मनरेगा के तहत एक दिन की मजदूरी 400 रुपये निर्धारित की जाए तथा रोजगार की अवधि 125 दिन की सुनिश्चित गारंटी के साथ दी जाए।

यात्रा का समापन राजातालाब स्थित पंचकोसी मार्ग पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

पदयात्रा में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, शिवपुर प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, गिरीश चंद्र पांडेय, संतोष मौर्या, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, अखरी राम, राम श्रृंगार पटेल, रामाश्रेय पटेल, कैलाश पटेल, लक्ष्मी यादव, गोपाल पटेल, चक्रवर्ती पटेल, सोनू सिंह, कमल पटेल, एडवोकेट बृजेश कुमार जैशल, श्याम सुंदर त्रिपाठी, अनीस उपाध्याय, वसीम अख्तर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x