Follow us on

Home » प्रशासनिक » बूथों पर अनुपस्थित बीएलओ पर होगी सख्त कार्रवाई — जिलाधिकारी

बूथों पर अनुपस्थित बीएलओ पर होगी सख्त कार्रवाई — जिलाधिकारी

Share this post:

वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में गतिशील विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ/एईआरओ) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची में मैपिंग से वंचित मतदाताओं, उन्हें जारी नोटिस, सुनवाई की प्रक्रिया तथा फार्म–6, 7 एवं 8 भरने से संबंधित आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और उठाई गई शंकाओं का समाधान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी की सूची सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है, जिसे ग्राम पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, तहसीलों एवं शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में चस्पा कराया जा रहा है। इन मामलों में ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी कर सुनवाई की जाएगी।

बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा कई बूथों पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने एवं आवेदन फार्म न लेने की शिकायतें सामने आईं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ को निर्देश दिया कि ऐसे बीएलओ के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

388 वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के ईडन गार्डेन, रमरेपुर स्थित विद्यालय के बंद रहने तथा बीएलओ के पहड़िया में बैठने की शिकायत पर ईआरओ ने बताया कि भवन में मरम्मत कार्य के कारण बीएलओ पास के बूथ पर बैठ रहे हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फार्म–6, 7 एवं 8 प्राप्त करने में हीलाहवाली करने वाले बीएलओ पर बिना देरी के कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजनीतिक दलों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी शिकायत की तत्काल सूचना संबंधित विधानसभा के ईआरओ को दें।

मतदाताओं को ऑनलाइन सुविधा की जानकारी देते हुए बताया गया कि वे आयोग के ECINET मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म–6, फार्म–8 (घोषणा पत्र सहित) तथा फार्म–7 भरकर जमा कर सकते हैं।

वर्तमान में पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की तैनाती की गई है, जिनमें भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के 3049-3049, समाजवादी पार्टी के 2795, बहुजन समाज पार्टी के 2707, आम आदमी पार्टी के 65 तथा सीपीआई(एम) के 26 बीएलए शामिल हैं, जो बीएलओ के साथ समन्वय कर कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम 04 नवंबर 2025 से क्रियाशील है। कंट्रोल रूम के नंबर 0542-2508454, 0542-2990783, 0542-2990784 तथा टोल फ्री नंबर 0542-1950 हैं।

बैठक में भाजपा के संजय सोनकर, जिला महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, महानगर महामंत्री, सपा के संतोष यादव (जिला प्रवक्ता), राज कूपर (अजय चौधरी) 388 वाराणसी उत्तरी विधानसभा प्रभारी, कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष), बसपा के डॉ. शिव कुमार सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x